फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों के जवाब नहीं, कॉपियो में लिखी दी मोहब्बत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है। सोशल मीडिया पर ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं वायरल हो रही है, इनमें परीक्षार्थियों ने सवालों के जवाब नहीं बल्कि मौहब्बत के पैगाम लिख दिए हैं। दस से लेकर एक सौ रुपये तक के नोट भी रखे मिल रहे हैं और पासिंग नंबर देने की मांग भी परीक्षकों से की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं वायरल हुई। व्हाट्स एप ग्रुपों पर यह कॉपियां घूमती रही। यह कॉपियां किस जिले की हैं और कहां से वायरल हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इन कॉपियों में परीक्षार्थियों की ओर से लिखे गए मौहब्बत भरे संदेश भी हैं और परीक्षक से पास कराने की लगाई गई गुहार भी। एक उत्तर पुस्तिका में सिर्फ 10 रुपये का नोट है, जबकि दूसरी में एक सौ रुपये के नोट रखे गए हैं। वायरल कॉपियों में परीक्षकों से पास करने की बात लिखी गई है। श्री यमुना इंटर कॉलेज के मूल्यांकन प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि बागपत में इस तरह की कॉपियां नहीं है। यह कॉपियां किस जिले की है यह तो जांच के बाद ही पता चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें