फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 शिकायतें, छह का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी जयप्रकाश संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। डीएम ने लंबित शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। रात्रि भ्रमण के कार्यक्रम में डीएम ने हिसावदा गांव में लोगों की समस्या सुनीं और समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देशित किया ग्रामीणों के शिकायती पत्र प्राप्त होते ही तुरन्त कार्रवाई अमल में लाई जाए, ताकि समय से मौके पर ही निस्तारण किया जा सके। उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में आम आदमी बीमा योजना के अंतर्गत भूमिहीन परिवार के मुखिया विजय सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद उनकी पत्नी राजवती ग्राम राजपुर खामपुर 30 हजार रुपये का चेक दिया । राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायतीराज, कृषि, समाज कल्याण से संबंधित 21 शिकायतें पहुंची, इसमें से छह राजस्व शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कराया । इसमें सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, एसडीएम विवेक कुमार यादव, संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग, डीएफओ अरूण कुमार, तहसीलदार राज बहादुर सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिसावदा में सुनीं समस्याएं
बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने हिसावदा गांव में लोगों की समस्याएं सुनीं। विकास कार्यों की समीक्षा की। अफसरों को शिकायत मिलने पर उसका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। प्रधान सुनीता ने तालाब की सफाई और चहारदीवारी, अंबेडकर भवन, बारात घर का निर्माण, आवारा पशुओं के लिए गोशाला की स्थापना, पशु चिकित्सा, नलकूप की व्यवस्था, श्मशान घाट में चबूतरा बनवाने की मांग की। डीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें