400 मीटर में शाकिर, 200 मीटर में मोनी प्रथम
अग्रवाल मंडी टटीरी। सरदार पटेल इंटर कॉलेज बली-मेवा में समाजसेवी स्वर्गीय कंवरपाल की स्मृति में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ मैनेजर अजब सिंह, प्रदीप कुमार, प्रधान भोपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रधानाचार्य नवाब सिंह और क्रीड़ाध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुमित प्रथम, सुमित कुमार द्वितीय, सुगम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, गरिमा द्वितीय और काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में मोनी प्रथम, शिवानी द्वितीय, साक्षी तृतीय रही। बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ मे शाकिर अली प्रथम, दीपक द्वितीय देवेंद्र कुमार तृतीय स्थान पर रहा। कबड्डी में सीनियर बालक वर्ग में नेहरू हाउस विजयी रहा। बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में सुभाष हाउस विजेता रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित किया। बिसराज सिंह, तेज सिंह, धूम सिंह चौधरी, नरेंद्र पंवार एडवोकेट, संजीव शर्मा, वेदप्रकाश, पवन कुमार, बालेश्वर सिंह, अनिल कुमार, देवेंद्र कुमार, मुकेश पारचा, ब्रहमपाल सिंह, अनुज शर्मा मौजूद रहे।
लंबी कूद में रोहित, 800 मीटर में अनुष्का रही प्रथम
फोटो- 11
अग्रवाल मंडी टटीरी। शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली के वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सेवक राम रहे। बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सीनियर वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें रोहित प्रथम, बॉबी द्वितीय, लक्ष्य और अंकित संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में विक्रांत भाटी प्रथम, आदित्य द्वितीय, प्रिंस नागर तृतीय रहा। जूनियर वर्ग की लंबू कूद में रोहित प्रथम, बॉबी द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहा। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड में अनुष्का प्रथम, नेहा द्वितीय, मनीषा तृतीय स्थान पर रही। शार्टपुट में हिमांशु त्यागी प्रथम, विक्रांत भाटी द्वितीय हिमांशु पाठक तृतीय रहा। प्रधानाचार्य पवन पुंडीर ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता को सम्मानित किया जाएगा। संस्थापक पुरुषोत्तम, क्रीड़ाध्यक्ष सुभाष, राहुल, रश्मि, मोहित, विक्रांत, पूजा, दीपिका, सर्वेश, भूमिका, पायल, खुशबू, अशोक, योगेश, कुलदीप का सहयोग रहा।