फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र न बनाने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा को परीक्षा केंद्र नहीं बनाने से अभिभावकों में रोष व्याप्त है। दाहा का केेंद्र दोघट और टीकरी इंटर कॉलेजों में बनाया।
विज्ञापन

दाहा स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में कई गांवों की छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहती है। हर वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए इसे सेंटर बनाया जाता है, लेकिन इस बार केंद्र निर्धारण नीति में बदलाव के कारण कन्या इंटर कॉलेज में सेंटर नहीं बनाया। इससे छात्राओं के अभिभावकों में रोष व्याप्त है। इंटरमीडिएट की छात्राओं को गांधी स्मारक इंटर कालेज दोघट और हाईस्कूल की छात्राओं को हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज में छात्राओं को परीक्षा देने जाना पड़ेगा, जो काफी दूर है। कन्या इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इसमें अभिभावक राजेंद्र, हरपाल, जयवीर, सुदेश, बिजेंद्र, महीपाल, रविंद्र, कालू राम, दिनेश ने कहा दाहा के विद्यालय को केंद्र बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें