फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बाइक को ट्रक ने कुचला, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित गेटवे पब्लिक स्कूल के पास ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। इससे बाइक सवार दो युवकों में से एक गंभीर रुप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने उसको मेरठ रेफर किया। देर रात घायल ने मेरठ में दम तोड़ दिया। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। इस कारण रोड पर कई घंटे जाम लगा।
विज्ञापन

सिसाना गांव निवासी इंतजार अपने साथी संजीव के साथ बागपत से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही गेटवे स्कूल के पास पहुंचा, तभी पीछे से तेज गति से जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को कुचल दिया। इंतजार गंभीर घायल हो गया। यह हादसा गड्ढे के कारण हुआ है। रास्ते से एक युवक के साथ स्कूटी से गुजर रही युवती घायल इंतजार को उठाकर जिला अस्पताल गई। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसको मेरठ रेफर किया। उसके साथी संजीव भी मामूली रूप से चोटिल हुआ। घायल इंतजार ने मेरठ में देर रात दम तोड़ दिया उधर आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर दी। मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाया। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंतजार के भाई ने देर रात थाने में तहरीर दी।

हादसे में मासूम समेत दंपति घायल
बागपत। शाहदरा के भजनपुरा निवासी अशोक अपनी पत्नी शालू और तीन वर्षीय बेटे छोटू के साथ बाइक पर सवार होकर बड़ौत से अपने घर जा रहा था। जैसे ही लधवाड़ी मोड़ के पास पहुंचे, तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों घायल हो गए। उनका अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें