बड़ौत (बागपत)। भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में टटीरी मेें चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और योगिक क्रियाओं का अभ्यास किया।
समापन अवसर पर शिविर का शुभारंभ जिला प्रभारी डा. सुनीता जैन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि यदि मनुष्य को लंबी आयु तक जीवित रहना है तो उन्हें प्रतिदिन योग करना बहुत आवश्यक है। योग से जहां मनुष्य का मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है, वहीं बीमारियां दूर रहती है। आयु बढ़ी होने के बावजूद छोटी लगती है। उन्होंने साधकों से प्रतिदिन योग करने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि योगिक क्रियाओं का अभ्यास कराया। डा. अभिमन्यु गुप्ता व डा. कमला अग्रवाल को सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने मेें जयपाल सिंह, कपिल, दीपचंद, सुमन, श्रुतिमान, धनपति का विशेष योगदान रहा।