बड़ौत (बागपत)।
गायत्री देवी कॉलेज आफ एजूकेशन में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बीएड सत्र 2015 की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता व कॉलेज प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर, चेयरमैन कपिल तोमर व डा. अजय तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि बेटियां की लगातार घट रही संख्या आज चिंता का विषय है। यदि समय रहते इस पर अंकुश नहीं लगा तो भविष्य मेें बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम लोगों को कन्या भ्रूण हत्या, लिंगानुपात, दहेज हत्या, बाल विवाह के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में बीएड सत्र 2015 की छात्राओं ने सरकारी कार्यालयों मेें फैले भ्रष्टाचार, अज्ञानता, बेटियां की शिक्षा, बढ़ती जनसंख्या, समाज में फैली कुरीतियां, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बढ़ते प्रदूषण आदि पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। इस दौरान मेधावियों को प्रबंधक डा. पुष्पेंद्र तोमर, चेयरमैन कपिल तोमर ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें भावभीनी विदाई दी। संचालन संजीव चौहान ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डा. अजय तोमर, आयुषी, रूबी, साक्षी, पूनम, निधि, प्रीति, निकिता, सोनम, ज्योति, शिवानी, पारूल, दीपिका, सोनिया, दीपक तोमर, आलोक का योगदान रहा।