फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने रेट पर कैंटीन से सामान की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राज्य सरकार की कैंटीनों में कर्मचारियों को पुराने रेट पर सामान मिलना शुरू हो गया है। अभी नए सामान भी उपलब्ध नहीं कराया जा सका और नई वस्तुओं की रेट लिस्ट भी उपलब्ध नहीं कराई। बागपत, बड़ौत और विकास भवन की कैंटीन में अभी करीब 19 लाख रुपये का पुराना सामान है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों को दस दिन से सामान मिलना बंद हो गया था। शासन कैंटीनों के लिपिक शासन से नये सामानों का रेट लिस्ट के इंतजार में बैठे थे। वस्तुओं का रिकार्ड बनाने में जुट गए थे। विभागों के अफसर और अन्य कर्मचारियों के साथ आम लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा था। शासन से पुराने दाम पर ही कैंटीन से सामान बेचने का आदेश जारी हुआ तो खरीददारी के लिए कर्मचारी पहुंचे। बागपत, बड़ौत और विकास भवन की कैंटीन में करीब 19 लाख रुपये का पुराना सामान है, इसे बेचा जा रहा है। जनेश्वर सिंह ने बताया बागपत कैंटीन में एक जुलाई का हिसाब लगाया था, तब 11 लाख रुपये का सामान था। अभी तक एक लाख रुपये का सामान बेचा जा चुका है। वहीं विकास भवन कैंटीन के लिपिक सोमदत्त ने बताया उनके यहां साढ़े चार लाख का सामान था, 40-45 हजार का बिका है, अभी भी काफी स्टॉक है। बड़ौत कैंटीन के लिपिक देवराज ने जानकारी दी छह लाख रुपये के सामान का स्टॉक था, जिसमें कुछ बिक चुका है। अभी भी स्टॉक बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें