गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाएगा युवक मंगल दल
बागपत। गांवों को ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) करने के लिए अब युवक मंगल दल बनाया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन अभियान से गांवों को खुले में शौच मुक्त करने के पहल की जा रही है। सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल और युवा कल्याण को भी इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत गांवों में युवक मंगल दल का गठन किया जाएगा, इसमें महिला और युवकों को नामित होंगे। प्रत्येक गांव से दो युवकों का चयन होगा। इन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियों को 200 रुपये दर से धनराशि दी जाएगी और गांव के ओडीएफ होते ही पांच हजार रुपये देने का प्रावधान किया है। हर गांव के असंगठित युवा और महिलाओं को संगठित कर भारत सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए प्रांतीय रक्षक दल, विकास दल और युवा कल्याण के महानिदेशक रमेश मिश्रा ने डीएम को युवक मंगल दल का गठन करने को निर्देशित किया।