फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल में जहरीली शराब से छठी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चमरावल में जहरीली शराब से छठी मौत
विज्ञापन

चांदीनगर (बागपत)। चमरावल गांव में जहरीली शराब का कहर तीसरे दिन भी जारी रहा। पुलिस ने एक भाई को शराब तस्करी में गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे भाई की शराब पीने से हालत बिगड़ गई। आंखों से दिखाई देना कम हो गया। मेरठ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अब तक गांव में छह मौतें हो चुकी हैं। पुलिस ने 12 शराब तस्कर गिरफ्तार किए हैं। भाजपा विधायक योगेश धामा ने भी गांव पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मुकेश त्यागी (40) पुत्र ओमदत्त त्यागी को खून की उल्टियां होने लगीं। पीड़ित ने परिजनों को बताया कि उसे धुंधला दिखाई दे रहा है। परिवार के लोग मुकेश को पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत के कारण मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मुकेश की पत्नी काजल का कहना है कि वह रात में शराब पीकर घर आए थे। दिन निकलने पर तबियत खराब हो गई। उधर, मृतक के भाई दिनेश को पुलिस ने शराब तस्करी में गिरफ्तार किया है। गांव में छठी मौत के बाद गम और गुस्से का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें