फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा थाने में यूपी कॉप एप से रिपोर्ट दर्ज कराना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

यूपी कॉप एप के माध्यम से अब पीड़ित थाना खेकड़ा में घर बैठे मोबाइल फोन से ही रिपोर्ट दर्ज करा सकता है। इस एप से कनेक्ट होते ही आपके सामने 27 सुविधाओं के ऑप्शन भी होंगे।
यूपी पुलिस के कॉप एप की मदद से रिपोर्ट दर्ज कराने की सुविधा कोतवाली खेकड़ा शुरू हो गया है। एप पर मुकदमा दर्ज होते ही थाना प्रभारी के सीयूजी नंबर पर सूचना आ जाती है। एप पर घर बैठे किसी प्रकार की चोरी, किरायेदार व कर्मचारियों का सत्यापन, गुमशुदगी, चरित्र प्रमाण पत्र जैसे मुकदमे दर्ज करा सकते हैं। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि खेकड़ा कोतवाली में सुविधा शुरू हो गई है। पीड़ित को थाने आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीड़ित पक्ष घर बैठे ही एप की मदद से अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन


प्ले स्टोर पर सर्च करना होगा यूपी कॉप
एप डाउन लोड करने के लिए एंड्रायड मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर यूपी कॉप सर्च करना होगा। डाउन लोड होने के बाद खुद का पंजीकरण अनिवार्य होगा। एप स्टाल करने के बाद व्यक्ति को अपनी सेल्फ आईडी क्रिएट करनी होगी। आईडी के लिए व्यक्ति को एप पर नया पंजीकरण कराना होगा। यहां नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि का डाटा फीड करना होगा। इसके बाद आईडी क्रिएट होगी। आईडी क्रिएट होने के बाद इसे लागिन किया जाएगा। लागिन करने पर पासवर्ड डालते ही पंजीकृत मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा। यह ओटीपी देते ही लागिन हो जाएगा।
विज्ञापन


ई एफआइआर और आप्शन
एप की मदद से संबंधित व्यक्ति वाहन चोरी, वाहन लूट, स्नैचिंग, नकबजनी, बच्चों की गुमशुदगी, लूट, डकैती और साइबर क्राइम जैसे अपराध की ई.एफआईआर दर्ज करा सकता है। इसके अलावा करेक्टर सर्टिफिकेट, डोमेस्टिक हेल्प वेरिफिकेशन, इंप्लाई वेरिफिकेशन, टीनेंट वेरिफिकेशन, प्रोसेशन रिक्वेस्ट, प्रोटेस्ट या स्ट्राइक रिक्वेस्ट, इवेंट परफॉर्मेस, फिल्म शूटिंग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, सीनियर सिटीजन, शेयर इंफारमेशन, रिपोर्ट मिसबिहेवियर, सर्च स्टेटस, इमरजेंसी हेल्पलाइन, अनआईडेंटीफाइड डेड बॉडीज, मिसिंग पर्सन, रिवार्डेड क्त्रिमिनल्स, अरेस्टेड एक्यूज्ड, साइबर अवेयरनेस आदि के ऑप्शन मौजूद हैं।

डाउनलोड कैसे करें
अपने स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर से यूपी कॉप एप को इस्टॉल करें
स्क्रीन पर दिए एप के आइकॉन पर क्लिक करें
इंटरनेट कनेक्ट करते ही पंजीकरण पर क्लिक कर पूछी जानकारी देकर अपना पंजीकरण कराएं
पंजीकरण के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालते ही सामने 27 सुविधाओं के ऑप्शन होंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें