फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओ का धरना समाप्त।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। सोमवार को एसडीएम के आश्वासन के बाद खेकड़ा न्यू तहसील बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी न्यायालय के बाहर चल रहा धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम के वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर की टिप्पणी के बाद 23 जनवरी से अधिवक्ता धरने पर बैठे है। सोमवार को अधिवक्ता बार हाल में एकत्र हुए और उपजिलाधिकारी न्यायालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अधिवक्ताओं ने कहा उपजिलाधिकारी ने तहसील के दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है। जब तक उनके व्यवहार में बदलाव नहीं आएगा और वरिष्ठ अधिवक्ताओं पर की गई टिप्पणी पर खेद नहीं जताएंगे, तब तक अधिवक्ता उपजिलाधिकारी न्यायालय का बहिष्कार जारी कर न्यायालय में न्यायिक कार्य भी नहीं होने देंगे। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्योवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में शाम के समय अधिवक्ताओं की उपजिलाधिकारी से वार्ता हुई। वार्ता में उपजिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को सम्मान देने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान तहसील बार के महामंत्री सुरेंद्र सिंह धामा, विशाल धामा, सरदार सिह यादव, नवाब सिंह धामा, सुरेंद्र पाल शर्मा, हरिओम शर्मा, लोकेंद्र ढाका, परमजीत धामा, रामेश्वर दयाल पंवार, भूपेंद्र धामा, नरेंद्र त्यागी, विनोद बंसल, आशुतोष शर्मा, फैयाज अली, नीरज त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें