अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के सर्व शिक्षा अभियान के तहत कक्षा छह से आठ तक की 296 छात्राओं को ड्रेस बांटी। मुख्य अतिथि व्यापारी नेता एवं कॉलेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता रहे। अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह, प्रधानाचार्य मंजू कौशिक मौजूद रहे। लायन डॉ. प्रदीप नैन ने बताया कि आज मंगलवार को नौरोजपुर गुर्जर गांव में नेत्र शिविर का आयोजन होगा।
फाल्गुनी मेले के संबंध में बैठक 10 को
अग्रवाल मंडी टटीरी। पुरा महादेव मंदिर समिति के सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि परशुरामेश्वर मंदिर पुरा पर लगने वाले फाल्गुनी मेले के संबंध में 10 फरवरी को तैयारियों के संबंध में बैठक होगी। तीन से पांच मार्च तक मेले का आयोजन होगा।
नियमों से वाहन चलाने की दी जानकारी
फोटो- 20
बागपत। एआरटीओ दफ्तर में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान की शुरूआत की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम विवेक कुमार यादव रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। सभी को नियमों से वाहन चलाने के लिए निर्देशित किया। एआरटीओ प्रशासन सुरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी अभियंता रविदत्त ने भी संबोधित किया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सीट बेल्ट अभियान चलाया। जिसके तहत 65 वाहनों के चालान किए।