बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा के नेतृत्व में शहर में कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। जगह-जगह व्यापारियों ने स्वागत किया। विधायक ने सरकार की नीतियों को गिनाया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। धामा ने कहा कि सरकार आमजन के हित में कार्य कर रही है।
मंगलवार को यमुना रोड स्थित स्वर्णकार धर्मशाला से बागपत के भाजपा विधायक योगेश धामा ने पदयात्रा का शुभारंभ किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता शहर के हनुमान मंदिर रोड, बड़ा बाजार, गांधी बाजार, शौकत मार्केट, होली चौक, राष्ट्रवंदना चौक और पुराना कसबा तक गए। जगह-जगह व्यापारियों ने यात्रा का स्वागत किया। धामा ने लोगों को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि आमजन के हित में सरकार कार्य कर रही है। आयोजक संजय रुहेला, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर, जय कुमार, प्रकाश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान, विपिन रूहेला, सतेंद्र शर्मा, कमल वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, राजीव गुप्ता, विनय त्यागी, सोनिया चौधरी, लवी जैन, महबूब, रामलाल, पप्पू सिद्दीकी, रचना रुहेला, राजेश गौतम, राजेश खुराना, सुशील उपाध्याय मौजूद रहे।
भगोट गांव में निकाली गई पदयात्रा
बागपत। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगोट गांव में पदयात्रा निकाली। पूर्व प्रमुख देवेंद्र के नेतृत्व में यहां आयोजन किया गया। मीडिया संपर्क प्रमुख ठाकुर प्रदीप सिंह ने सरकार की योजनाओं को गिनाया।