बिनौली (बागपत)।
आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज, तेड़ा में माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार बुधवार को विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं की प्री बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हुआ। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा 17 दिसंबर से होंगी। वही विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में बैठ सकेगा जिसने सत्र में 75 प्रतिशत उपस्थिति प्राप्त की। परीक्षा में 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से शुरू हो जायेंगी।