फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला गांव में कबाड़ से जुगाड़ मेला आयोजित लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। डौला गांव में कबाड़ से जुगाड़ मेले का आयोजन किया। इसका उद्घाटन परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने किया। अमेरिका की यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने बेकार के सामान से घरेलू उपकरण बनाना सिखाया।
विज्ञापन

ग्रामीण एवं पर्यावरण विकास संस्था, हंबोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया अमेरिका, लेडी इरविन कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी, एस्रो के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को डौला गांव में कबाड़ से जुगाड़ मेले क्षेत्र के युवाओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने कहा कि कहा कि घर में कुछ सामान ऐसा होता हैं, जिसको बेकार समझकर फेंक दिया जाता है। पहले उस सामान स्थिति देखनी चाहिए की वह किस कार्य में इस्तेमाल हो सकता है। क्षेत्र के लिए उपलब्धि है कि उनके बीच में अमेरिका विश्वविद्यालय के छात्र और अध्यापक पहुंचे हैं। युवा उनसे विदेशी संस्कृति और वहां की उपलब्धियों के बारे में जानकारी लें और अपनी संस्कृति को उन्हें बताए।
इस मौके पर ग्राम प्रधान पिंकी सिसौदिया स्वच्छ भारत मिशन के तहत डौला गांव को कचरा प्रबंधन के विषय में जागरूक किया। जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। सचिव कृष्णपाल सिंह ने सभी विद्यार्थी और ग्रामीणों को स्वच्छता व जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया। मेले में कूड़े से बनाए सामान दिखाए। सामान को बनाना भी सिखाया। इसमें डॉ. मीनल राणा हंबोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया (अमेरिका), प्रोफेसर लोनी हंबोल्ट स्टेट यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया और विद्यार्थी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें