बागपत। यादव महासभा समाज के मेधावियों को सम्मानित करेगी। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।
महासभा के अध्यक्ष मूलचंद यादव एडवोकेट ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर कॉलेज परीक्षा में 70 प्रतिशत से ऊपर आने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले को सम्मानित किया जाएगा। वहीं बैठक में सदस्य बनाने पर भी बल दिया। इसमें महासभा का भवन बनाने पर भी विचार किया। इसमें महासभा के सचिव राजेंद्र यादव, संजीव यादव, सुखबीर यादव, विपिन यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल यादव, बॉबी यादव, सुशांत यादव, जयकिशन यादव आदि रहे।