फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू खाने से हो सकता है मुंह का कैंसर

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबाकू खाने से हो सकता है मुंह का कैंसर
विज्ञापन

बड़ौत। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण के अतंर्गत शुक्रवार को श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों व नुकसान के बारें में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी का शुभांरभ स्कूल के डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने किया। उपेन्द्र चौधरी ने कहा कि आज का युवा गलत संगत में पड़कर नशे व तंबाकू का आदी बन चुका है। नशे की लत में वह अपना शरीर खराब कर लेता है, तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर सहित अनेक भयंकर बीमारी हो जाती हैं। इस पर नियंत्रण का एक उपाय जागरूकता है। उन्होंने संगोष्ठी मेें शामिल छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से होने वाली बीमारियों, नुकसान व बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही स्कूली बच्चों को शपथ दिलाई कि वे अपने आसपास लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। संचालन रणपाल ने किया। संगोष्ठी को सफल बनाने में प्रवीण राणा, योगेश राणा, डा वीरेंद्र कुमार, सोमित, गौरव वर्मा, अमित कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें