फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई दफ्तर पर हुई तोडफोड के विरोध में भडके ऊर्जा निगम के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसई दफ्तर पर तोड़फोड़ के विरोध में भड़के कर्मचारी
विज्ञापन

बड़ौत। एसई दफ्तर पर दो दिन पूर्व तोड़फोड़ करने के विरोध में शुक्रवार को विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर जमकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। बाद मेें आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को काफी संख्या में ऊर्जा निगम के कर्मचारी व अधिकारी विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व मेें एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि जिस प्रकार एसई दफ्तर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की, वह बहुत ही निंदनीय है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर जनपद के समस्त कर्मचारी व अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। जिला मंत्री सुरेंद्र सिंह तोमर का कहना था कि इस घटना को लेकर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश पनपता जा रहा है। बाद में बैठक कर सर्वसम्मत्ति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो निगम के कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर उग्र आंदोलन शुरू कर देगें। इस दौरान खलील अहमद, आरिफ, राधेश्याम गुप्ता, धर्मपाल, सन्नी, सुशील, वीरेंद्र, सुनील, राजीव, विनय, आंसु, अजय शर्मा, अनिल, राज सिंह, धर्मवीर, प्रदीप, शंकर, प्रवेश, गौरव, अवर अभियंता पवन कुमार, जेई आलोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें