फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया
विज्ञापन

बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। टटीरी के मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। यहां पर सभी शिक्षक उपस्थित मिले। बच्चों की संख्या भी पूरी थी। उसके नया गांव उर्फ हमीदाबाद गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक पहुंचे। यहां पर छात्र-छात्राओं को फल वितरित नहीं किए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक डायरी नहीं बनाई गई थी। नामांकन में कोई भी वृद्धि नहीं थी। जिस पर बीएसए ने नाराजगी जाहिर कर शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य पर चार-चार हजार रुपये मांगने का आरोप
बागपत। मेरठ रोड स्थित न्यू कॉलोनी निवासी पवन कुमार पांचाल ने डीएम को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने कहा दो बच्चे शहर के एक स्कूल में पढ़ते हैं। प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि अवैध रूप चार-चार हजार रुपये की मांग की। इसकी जानकारी मांगी, तो कहा जितनी फीस मांगी, उतनी फीस जमा करो वरना अपने बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में पढ़ा लो। साथ ही अभद्र व्यवहार कर विद्यालय परिसर से निकाल दिया। डीएम से प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें