फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसई के समर्थन में उतरे विद्युत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत।
विज्ञापन

भाकियू नेता द्वारा एसई व एक्सईएन के साथ अभद्रता करने व रिश्वतखोरी का आरोप लगाने पर बुधवार को पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों को गुस्सा फूट पड़ा। कर्मचारियों ने बिजली दफ्तरों पर प्रदर्शन किया और भाकियू नेता द्वारा लगाए आरोपों की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को मुख्य शिकायत केंद्र पर एसडीओ चैन सिंह, अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा व सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन के कर्मचारी एकत्र हुए और भाकियू नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एसई रामबीर सिंह किसानों व उपभोक्ताओं की शिकायतों का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर रहे है। जो दलाल उपभोक्ताओं व किसानों से विद्युत बिलों को ठीक कराने, नया विद्युत कनेक्शन दिलाने व कर्मचारियों पर दबाव बनाने का काम कर रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए विद्युत कार्यालय पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। ऐसे अधिकारी पर रिश्वतखोरी का आरोप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाकियू नेता से माफी मांगने की मांग की। इस दौरान अवर अभियंता नरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील, हरिनाम, अवर अभियंता संदीप खुशी राज कश्यप, विकास, रविन्द्र, प्रदीप गुप्ता, एसडीओ सुधाकर, गौरव, शीलू, इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भाकियू नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दलालों पर कठोर कार्रवाई के चलतेे एसई पर रिश्वतखोरी के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान एसडीओ रितेश्वर बंधु, अवर अभियंता आलोक कुमार, अवर अभियंता पवन कुमार, गुलशन, आरिफ, खलील, सुनील, धर्मपाल, देशपाल, राधेश्याम गुप्ता, राजीव, विनय, सतेन्द्र पंवार, सुखदेव पवार शामिल रहे।
विज्ञापन


भाकियू ने एसई पर लगाए आरोपों की निंदा की
बड़ौत। एसई व भाकियू नेता के बीच हुए विवाद को लेकर बुधवार को भाकियू कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें एसई पर लगाए गए आरोपों की निंदा की गई, साथ ही एसई व भाकियू नेता के बीच समझौता कराने का निर्णय लिया गया। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह प्रधान ने कहा कि एसई रामबीर सिंह ने विभाग व किसानों सहित उपभोक्ताओं के हितों में काम किया है। हर समय एसई किसानों व उपभोक्ताओं की शिकायत के निस्तारण के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे अधिकारी पर रिश्वतखोरी का आरोप गलत है। भाकियू नेता हिम्मत को गलतफहमी हुई है। दोनों का जल्द ही समझौता कराया जाएगा। बैठक मेें हरेन्द्र दांगी, सुधीर, राजपाल, महेन्द्र, बिजेन्द्र, अमरपाल, सुरेन्द्र शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें