फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 उम्मीदवारों ने जिला योजना समिति के लिए भरे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

जिला योजना समिति के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन फार्म दाखिल किए गए। पांच नगर पंचायत और नगर पालिका से 13 उम्मीदवारों ने अपने फार्म दाखिल किए। 24 को नाम वापसी और 28 को मतदान होगा।
विज्ञापन

जिला योजना समिति में शामिल होने के लिए 28 मार्च को मतदान निर्धारित किया गया। मंगलवार को चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी पीडी मोहनलाल पटेल ने बताया कि जिला योजना समिति का चुनाव के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म दाखिल किया है। जिसमें नगर पालिका बड़ौत, खेकड़ा और बागपत, नगर पंचायत अमीनगर सराय और अग्रवाल मंडी टटीरी से नामांकन फार्म दाखिल किए गए है। उन्होंने बताया कि छह अनारक्षित, तीन अनारक्षित महिला और तीन ओबीसी से नामांकन फार्म दाखिल किए गए है। उन्होंने बताया कि फार्म जमा होने के सभी की जांच की गई। जिसमें कोई भी निरस्त नहीं हुआ है। 24 मार्च को नाम वापसी का दिन निर्धारित किया गया है और 28 मार्च को चुनाव होगा। सभी प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपंन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें