पेयजल समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बनाया
बागपत। गर्मी के मौसम में पेयजल की समस्या के समय से निपटारे के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कहीं हैंडपंप ठप होने की शिकायत अफसरों तक पहुंचती है तो कहीं नलकूपों से पानी की सप्लाई की। सीडीओ चांदनी सिंह ने विकास भवन के कक्ष संख्या 14 पेयजल अनुभाग में कंट्रोल रूप में बनाया है। सीडीओ ने बताया कि पेयजल अनुभाग में कक्ष 14 में कंट्रोल रूप में बनाया है। इसके लिए 0121-2222446 पर कॉल करके लोग अपनी पेयजल से संबंधित शिकायत कर सकते है। कंट्रोल रूप में नोडल अधिकारी डीडीओ हुब लाल को नामित किया गया है। इसके अलावा कंट्रोल रूम प्रभारी नितिन तोमर को बनाया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। अफसरों से सभी शिकायतों का समाधान कराने के निर्देश दिए।