बागपत। जिले के किसानों को वर्मी कंपोस्ट का लाभ मिलेगा। खेतों में किसान जैविक खाद बना सकेंगे। सरकार की ओर से वर्मी कंपोस्ट योजना संचालित की गई है। कृषि विभाग ने 220 किसानों का चयन किया।
सरकार ने किसानों को जैविक खाद का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए वर्मी कंपोस्ट योजना संचालित की है। इसके तहत किसानों का चयन किया जा रहा है। जिला स्तर पर विभाग को 290 किसानों का लक्ष्य दिया है। उन कृषकों का चयनित किया जा रहा है, जिनके पास एक एकड़ या इससे अधिक जमीन है। विभाग ने 220 किसानों का चयन किया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि विभाग वर्मी कंपोस्ट योजना के लिए जो लक्ष्य मिला था उसके अनुरूप 220 किसानों का चयन कर लिया गया है। किसान खेतों जैविक खात का इस्तेमाल करेंगे तो काफी लाभ होगा और फसलों की पैदावार भी पड़ेगी। इसी मंशा से योजना संचालित हुई है। योजना में सबसे पहले गांव के प्रधान को प्राथमिकता दी गई है।
किसानों को मिलेगा छह हजार का अनुदान
एक किसान को खेतों में योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए आठ हजार रुपये का खर्च जाएगा। जिसमें सरकार छह हजार रुपये का अनुदान देगी। दो हजार रुपये किसानों को अपनी जेब से लगाना होगा।