फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

वीर स्मारक इंटर कॉलेज मेें बुधवार को आयोजित आल टीचर्स एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की। संचालन संगठन मंत्री विनीत मलिक ने किया। इसमें एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रहास ने कहा कि पुरानी पेंशन 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। जिसकी बहाली के लिए प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार बुंध के नेतृत्व में बड़ी ही सजगता से संघर्ष किया जा रहा है। संगठन मंत्री विनीत मलिक ने कहा संगठन के सदस्यों का शोषण बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने कहा एनपीएस एक छलावा है, जो शेयर मार्केट पर आधारित बीमा पॉलिसी के समान है। संगठन एनपीएस का पुरजोर विरोध करता है और सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग करता है। उन्होंने कहा सात दिसंबर 2016 को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विधानसभा घेराव करते डॉ. रामाशीष की कुर्बानी बेकार नहीं जाने दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश संगठन मंत्री ने जिला कार्यकारिणी का गठन किया। इसमेें धर्मेंद्र खोखर संरक्षक, सुभाष चंद शर्मा अध्यक्ष, मनोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विपिन उपाध्यक्ष, योगेंद्र महामंत्री, विनीत मलिक संगठनमंत्री, रविंद्र कोषाध्यक्ष, राजेश सह कोषाध्यक्ष, उमेश, महासचिव, सोमित मीडिया प्रभारी, संजय, वरण, अजय, रीतू, अमित, प्रशांत आदि बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें