बागपत। एआरटीओ आरपी मिश्रा ने बागपत और बड़ौत में चेकिंग अभियान चलाया। 110 दुपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान किए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार को सीट बेल्ट और हेलमेट दिवस मनाया जाता है। बुधवार को उप संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्रा ने बड़ौत और बागपत में अभियान के तहत 110 वाहनों के चालान किए। इसमें 72 दो पहिया और 38 चार पहिया वाहनों के चालान किए गए है।