छपरौली चुंगी पर गन्ने से भरे ट्रक और भारी वाहनों के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और बड़ौत-छपरौली मार्ग करीब दो घंटे तक जाम रहा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
छपरौली चुंगी पर भारी वाहनों की आवाजाही और गन्ने से लदे ट्रकों के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। मंगलवार को भी जाम के चलते दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग और बड़ौत-छपरौली मार्ग पर जमा लग गया। दो घंटे तक जाम में फंसे रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रूट डायवर्ट कर वाहनों को पूर्वी यमन नहर की पटरी से निकाला तो वहां भी जाम लग गया। दो घंटे बाद किसी तरह लोगों ने जाम से निजात पाई, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली।