फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ बजट की धनराशि पश्चिम बंगाल भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीएफ बजट की धनराशि पश्चिम बंगाल भेजी
विज्ञापन

बागपत। ओडीएफ के प्रचार-प्रसार के लिए छपरौली ब्लॉक को 50 हजार का बजट जारी हुआ था। उक्त धनराशि खंड विकास कार्यालय के खाते नहीं पहुंची तो बीडीओ ने इसकी शिकायत सीडीओ से की। जांच हुई तो उक्त धनराशि पश्चिमी बंगाल के किसी खाते में डाली गई थी। इससे हड़कंप मच गया। ंजांच कर डीडीओ ने उक्त राशि को रिकवर कराया।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना में छपरौली ब्लॉक को 50 हजार का बजट जारी किया था, इसको जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ब्लॉक को भेजा जाना था, लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही के कारण धनराशि पश्चिमी बंगाल के किसी खाते में ट्रांसफर कर दी। खंड विकास अधिकारी को धनराशि नहीं मिली तो उसने इसकी शिकायत सीडीओ चांदनी सिंह से की। जांच कराई तो पता चला पश्चिम बंगाल के किसी खाते में धनराशि डाली है। उन्होंने जिला विकास अधिकारी हुब लाल को इसकी जांच सौंपी। निर्देश दिए जिस भी कर्मचारी ने इसमें लापरवाही बरती है, उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें, ताकि आगे से इस तरह की कोई गलती न हो। डीडीओ हुबलाल ने बताया बैंक एकाउंट का नंबर गलत होने के कारण यह राशि गलत तरीके से पश्चिमी बंगाल के खाते में ट्रांसफर हो गई थी। इसको रिकवर करा लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें