फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्तों ने नील गाय को नोंचकर मार डाला
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। नील गाय को कुत्ते लगातार अपना निवाला बनाकर मौत के घाट उतार रहे हैं। बावली गांव के जंगल में शुक्रवार तड़के एक नील गाय का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। ग्रामीणों के कई बार फोन करने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी वहां नहीं पहुंचे तो नील गाय को दफना दिया गया।
विज्ञापन

बावली गांव का अंकुर शुक्रवार सुबह अपने खेत में गया तो वहां एक नील गाय मरी पड़ी मिली। उसे कुत्तों ने बुरी तरह नोंच रखा था। अंकुर ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी तो सब इकट्ठा होकर पहुंचे। उसने फोन पर वन विभाग को सूचना दी। लेकिन कई घंटे बाद भी कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों का आरोप है कि वन्य जीव लगातार मर रहे है, लेकिन वन विभाग को इसकी परवाह नहीं है। ग्रामीणों ने खुद ही नील गाय को दफना दिया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह का कहना था कि ऐसी कोई सूचना उन्हें नही दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें