फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 61 परीक्षा केंद्र

Fri, 25 Nov 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 61 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक राजकीय, 50 सहायता प्राप्त और 10 वित्तविहीन विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इन पर  इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 33,515 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम हृदय शंकर तिवारी की अध्यक्षता में केंद्र निर्धारण समिति की बैठक हुई। जिसमें हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के बारे में मंथन हुआ। डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर को हुई बैठक में 14 विद्यालयों की आपत्तियां जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति द्वारा विचार विमर्श हुआ था, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जवाहर कृषक इंटर कॉलेज धनौरा, जनता इंटर कॉलेज हिलवाड़ी, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज खेकड़ा को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके अलावा ऋषिकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज जागौस को प्रार्थनापत्र पर समिति द्वारा परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें