फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने जीप पलटी, हाईवे किया जाम

Fri, 25 Nov 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील के सामने किसानों ने पलटी सरकारी जीप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत में बकाया भुगतान और वर्तमान पेराई सत्र में मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर किसानों ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे जाम किया। गुस्साए किसानों ने गन्ना विकास परिषद के सचिव की जीप भी पलट दी। वाहनों को वापस भेजा। तहसील में पंचायत कर एलान किया कि अगर 28 नवंबर तक समाधान नहीं हुआ तो फिर किसान सड़कों पर उतरेंगे। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मलकपुर चीनी मिल की नीलामी की प्रक्रिया होनी थी। प्रक्रिया की पारदर्शिता देखने के लिए सैकड़ों किसान जमा हो गए। नीलामी प्रक्रिया नहीं हुई, जिस पर किसानों ने वहां पंचायत शुरू कर दी। रालोद, भाजपा और अन्य किसान वक्ताओं का कहना था मलकपुर मिल पर बकाया भुगतान मिलना चाहिए। वर्तमान पेराई सत्र में उनके गन्ने की व्यवस्था की जाए। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने किसानों के बीच पहुंचकर बताया कि गन्ना आयुक्त को किसानों की समस्या और गन्ने की व्यवस्था के विषय में लिखा गया है। एसडीएम दीपाली कौशिक भी किसानों के बीच पहुंचीं और प्रशासन का पक्ष रखा। नीलामी की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। किसानों का कहना था कि उन्हें बार-बार आश्वासन मिल रहे हैं। नाराज किसानों ने तहसील के सामने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे जाम कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस और पीएसी पहुंची। इस बीच किसानों ने गन्ना विकास परिषद बड़ौत के सचिव की जीप भी पलट दी। कई वाहनों को यहां से वापस लौटाया। करीब छह घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। किसानों ने तय किया कि छपरौली में चौबीसी की पंचायत में जो संघर्ष समिति खाप चौधरी सुभाष सिंह के नेतृत्व में बनाई गई थी, अब उसके निर्णय का इंतजार है। यह समिति  28 नवंबर से पहले इस आंदोलन के बारे में किसानों को बताए, नहीं तो इसके बाद आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। पंचायत में निर्णय लिया गया 28 नवंबर को फिर गन्ना किसान तहसील में एकत्रित होंगे। अध्यक्षता जगवीर बासौली और संचालन राममेहर एडवोकेट ने किया। रालोद के पूर्व विधायक डॉ अजय कुमार, रालोद नेता सहेंद्र सिंह रमाला, छपरौली विधायक वीरपाल राठी, भाजपा नेता रामकुमार पंवार, रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, अरुण तोमर बॉबी, सतेंद्र प्रमुख, विकास प्रधान, सत्य ब्रह्म तोमर, प्रमेंद्र तोमर, मुनेश बरवाला, सुरेश डायरेक्टर, धर्मेंद्र डायरेक्टर, जमीरूद्दीन अब्बासी, रामकुमार चेयरमैन, राजकुमार प्रधान, नीटा पहलवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें