फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावा में विद्युत आपूर्ति ठप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बरनावा गांव में गत दो दिन से ट्रांसफार्मर में खराबी होने से आधी आबादी की आपूर्ति ठप है। इसके चलते ग्रामीणों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे रोजेदारों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

विगत दो दिन से गांव बरनावा में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से गुस्साए बरनावा के ग्रामीणों ने बड़ौत मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास प्रदर्शन कर ऊर्जा निगम के प्रति रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का आरोप है कि संतनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात ऊर्जा निगम कर्मियों एवं अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके अलावा रमजान माह में रोजेदारों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान खलील अंसारी, इनाम कुरैशी, मनोज जैन, सलीम, मकबूल अलवी, राजा, विशाल, चांद आदि रहे। उधर रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने विद्युत समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र में प्रदर्शन कर तालाबंदी की। इस दौरान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों से वार्ता कर समस्या बताई। इस दौरान रविंद्र हट्टी, सूरजवीर, भूरा प्रधान, सुधीर, वीरेंद्र, बसंत, लोकेंद्र, बिल्लू, अमित, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें