बड़ौत (बागपत)। जैन संत मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में छोटे-छोटे नियम का पालन करना चाहिए। ये नियम आपका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। मंगलवार को विहर्ष सभागार में धर्मसभा में उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नियमों से डरते हैं, वे असंयम के कारण अपना पतन करते हैं। जीवन से धन चला जाएगा, तो समझ लेना कुछ नहीं गया, लेकिन जीवन से स्वास्थ्य चला गया तो कुछ गया है और जीवन से सदाचार व अनुशासन चला जाए तो समझना सब कुछ चला गया। उन्होंने कहा कि आप सुबह उठते ही सांस्कारिक कार्यों में लग जाते हैं, पर आत्म के उत्थान के लिए आप क्या देव पूजा, स्वाध्याय, संयम, तप आदि कर्तव्यों का पालन करते हैं। आप सुबह उठते ही भगवान की पूजा करें, तभी जीवन सुखद रूप से व्यतीत हो सकता है। धर्मसभा में सुभाष जैन, मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान, मदनलाल जैन, सुरेश जैन, महेंद्र जैन, मनोज जैन, जयप्रकाश जैन, अरुण जैन, राजेश, बिजेंद्र जैन, सतीश जैन, प्रवीण जैन शामिल रहे।
महोत्सव 13 जून को
बड़ौत। अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर के नवीन बिम्ब का पंच कल्याण महोत्सव आठ जून से 13 जून तक कॉलेज के ए मैदान पर मनाया जाएगा। इसमें पात्रों का चयन छह मई को किया जाएगा। यह जानकारी वरदान जैन ने दी।