बड़ौत (बागपत)। माउंट लिटरा स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का मंगलवार को समापन हो गया। इस अवसर पर मेधावियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने किया। हंस कुमार जैन ने कहा कि जब तक हम सब जागरूक नहीं होेंगे, तब तक पर्यावरण बिगड़ता रहेगा। कहा कि मनुष्य लगातार पर्यावरण को हानि पहुंचा रहा है। अंधाधुंध पेड़ कटान से पर्यावरण बिगड़ता जा रहा है। उन्होंने बच्चों को वर्ष में कम से कम एक या दो पौधे रोपित करने का आह्वान किया। इस दौरान बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित सुंदर पेंटिंग व चार्ट बनाकर शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। संचालन ओपी शर्मा से किया। इसमें पूजा गोयल, कविता चौहान, इशिका जैन, तृप्ता गुप्ता, रानी आदि का सहयोग रहा।