बिनौली (बागपत)। मेरठ के अंबेडकर कॉलेज में 22 जनवरी को शिक्षकों के होने वाले मंडलीय सम्मेलन सफल बनाने के लिए मंगलवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बिनौली क्षेत्र में जनसंपर्क कर शिक्षकों से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में हुई प्रेसवार्ता में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मेलन में मेरठ मंडल के तमाम शिक्षक प्रदेश सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराकर पुरानी पेंशन बहाली के दबाव बनाएंगे। साथ ही मांग करेंगे कि नवीन पेंशन शिक्षकों के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि राजकीय शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा दे दी गई लेकिन माध्यमिक शिक्षकों को मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दोहरी राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिनौली, बिजवाड़ा, तेड़ा, कमाला जुड़ में जनसंपर्क कर शिक्षकों से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, पंकज शर्मा, प्रेमचंद यादव आदि रहे।