बड़ौत (बागपत)।
सामान्य प्रजाति की पर्चियां न आने के विरोध मेें शनिवार को छछरपुर गांव के किसानों ने गांव में एकत्रित होकर मलकपुर चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसानों ने कहा क्षेत्र के सैकड़ों किसानों का गन्ना मलकपुर चीनी मिल द्वारा लिया जाता है, लेकिन इस बार मिल द्वारा किसानों को सामान्य पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इससे किसानों की गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने बताया कि लगातार किसान मिल अफसरों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम आशीष ने कहा इस संबंध मेें मिल अफसरों से जल्द वार्ता कर किसानों को पर्चियां भेजी जाएगी। आक्रोश जताने वालों में धर्मराज, विनोद, पप्पू, सुशील, खिलारी, मन्नू, अभिमन्यु, सहेंद्र आदि रहे।