फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर गायब रहे 44 कर्मी , वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 44 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे थे। सीडीओ पीसी जायसावल ने इसका संज्ञान लेकर सभी का वेतन रोकने के निर्देशित किया।
विज्ञापन

गांधी जयंती पर जहां प्रदेश और देश में महकमों के कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। जिला स्तर पर ऐसे 44 कर्मचारी थे, जिन्होंने दो अक्तूबर को छुट्टी मार दी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने ऐसे सभी कर्मचारियों की उपस्थित को जांच करवाई तो 14 विभागों के 44 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने इसका संज्ञान लेकर सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देशित किया। सीडीओ ने बताया कि जिला विकास कार्यालय के सात, उपायुक्त स्वत: रोजगार के चार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के दो, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, बाल विकास जिला अल्पसंख्यक, सहकारिता, युवा कल्याण, लघु सिंचाई विभाग से एक-एक, जिला कार्यक्रम अधिकारी के दफ्तर से तीन, आरईएस से दस, पीएमजीएसवाई से चार, जिला पंचायत राज से तीन, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय से पांच कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें