फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय विहीन परिवार का नोडल अधिकारियों ने कराया सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। 2012 में हुए बेस लाइन सर्वे से वंचित रहे परिवारों का शौचालय के लिए सर्वे शुरू हो गया। वंचित परिवारों का चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी। सीडीओ के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने ब्लॉक में कर्मचारियों की बैठक लेकर निर्देशित किया। उन्होंने जानकारी दी यह सर्वे सात नवंबर तक चलेगा। ग्राम सभा की खुली बैठक में विचार-विमर्श, अनापत्ति प्राप्त कर लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बनाई सूची को संबंधित विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत को उपलब्ध कराएंगे। लाभार्थी की सूची का पांच प्रतिशत भौतिक सत्यापन बीडीओ के निर्देश पर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कराया जाएगा। सत्यापन में पाई गई कमियों को निस्तारित कर सूची को बीडीओ, एडीओ पंचायत के संयुक्त हस्ताक्षर से डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे। लाभार्थियों का रेंडम सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। सीडीओ के हस्ताक्षर से अंतिम सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें