फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड़ में श्मशाम घाट बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रंछाड़ गांव के ग्रामीणों ने पिछले कई वर्षों से गांव में श्मशान घाट बनवाने की मांग उठा रखी है, लेकिन न तो उनकी प्रशासन सुन रहा है और न ही जनप्रतिनिधि। नतीजतन ग्रामीणों को शवों के अंतिम संस्कार करने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा गांव में काफी दिनों से चकबंदी प्रक्रिया चल रहा है, जिस कारण न तो गांव के रास्ते ही ठीक है और न ही खेतों के। इसके अलावा गांव मेेें कोई श्मशान घाट नहीं है। कई बार ग्रामीणों ने श्मशान घाट बनवाए जाने की मांग को लेकर कमिश्नर से भी शिकायत की। कमिश्नर ने एसडीएम व चकबंदी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए थे, इसके बावजूद श्मशान घाट बनाने की प्रक्रिया नहीं चल पा रही है, जिस कारण गांव में शवों के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें प्रधान देवेंद्र तोमर, प्रमोद, कृष्णपाल, चंद्रपाल, जयवीर, तेजपाल, रविंद्र हट्टी, वेदी, बुद्धप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें