दोघट (बागपत)। गांगनौली-निरपुड़ा मार्ग का निर्माण तीन माह पूर्व कराया, लेकिन बरसात में इसकी हालत खस्ता हो गई है। गंगनौली-निरपुड़ा मार्ग पर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग तीन माह पूर्व कराया, इसकी अनुमानित लागत 335.55 लाख रुपये दिखाई। सड़क की बराबर में मिट्टी की पटरी भी नहीं बनाई । ग्रामवासी पहले से ही इसका विरोध कर रहे थे कि कार्य में नियमानुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही है। निरपुड़ा की ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने फिर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव ग्राम विकास विभाग को पत्र लिख कर सड़क निर्माण में हुए घोटाले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। बरसात में खराब हुई सड़क की जांच की मांग की।