फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य पर केस दर्ज कराने से क्षुब्ध प्रोफेसरों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य पर दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा गेट तोड़ने के झूठे आरोप के मामले में कोतवाली में मामला दर्ज कराने से आक्रोशित प्रोफेसरों व छात्र-छात्राओं ने सोमवार कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्राचार्य पर हुए मुकदमे को वापस न करने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को काफी संख्या में प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं कॉलेज परिसर में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा दिगंबर जैन समिति ने प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह पर गेट तोड़ने का झूठा आरोप लगाया है और उनके खिलाफ बड़ौत कोतवाली मेें मामला भी दर्ज कराया। जबकि दो दिन पूर्व एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने दिगंबर जैन समाज समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को गलत बताया। एसडीएम के आदेश को भी समाज के लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य पर हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक प्राचार्य पर हुए मुकदमे को वापस नहीं लिया जाता, तब तक धरना ऐसा ही जारी रहेगा। मांग करने वालों में डॉ. किरण गर्ग, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. शशिकांत, डॉ. आंसु उज्ज्वल, डॉ. दीपक जैन, डॉ. अनिल जैन, डॉ. रजनी कश्यप आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें