फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से मलबा नहीं हटा तो कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दोघट क्षेत्र के कान्हड़ गांव में जर्जर प्राथमिक विद्यालय का भवन था जो 2016 में टूट गया । इसका मलबा रास्ते पर और आसपास के लोगों के घरों की दीवारों के बराबर में डाल दिया। इससे वहां मौजूद लोग परेशान हैं। तीन वर्ष बाद भी बेसिक शिक्षा विभाग ने मलबा नहीं हटाया है। विद्यालय के मलबे को हटवाने के लिए सत्येंद्र सिंह पंवार पिछले तीन साल से प्रशासन से जंग लड़ रहे हैं, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। डीएम से लेकर स्थानीय प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग से भी शिकायत कर चुका है, किसी ने ध्यान नहीं दिया है। सत्येंद्र सिंह ने कहा यदि 31 जुलाई तक मलबा नहीं हटा तो एक अगस्त को सरदार सिंह, रविंद्र कुमार, मोनू कुमार, नीटू कुमार, सरदार सिंह, चरण सिंह का परिवार गांव में भूख हड़ताल पर बैठ जाएगा। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें