बागपत। बिना मान्यता के चल रहे छह प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ आरसी जारी करने की तैयारी है। इन स्कूलों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये के नोटिस जारी हो चुके हैं। अभी तक उन्होंने राजकोष में धनराशि जमा नहीं की गई।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से छह स्कूलों के खिलाफ डीएम के आदेश पर आरसी जारी होगी। बीएसए ने बताया कि इंडियन पब्लिक स्कूल हिसावदा, आर्यन पब्लिक स्कूल हिलवाड़ी, विजय भव: पब्लिक स्कूल बड़ौत, एसएस पब्लिक स्कूल खुब्बीपुर निवाड़ा, सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल और ज्ञान लोक पब्लिक स्कूल लुहारी मान्यता के कागज नहीं दिखा पाए थे। इसके चलते इनके खिलाफ नोटिस जारी हो चुके हैं। एक-एक लाख का नोटिस दिया गया है। अभी तक स्कूल पूर्व की तरह निरंतर चल रहे हैं। अभी तक धनराशि राजकोष में जमा नहीं कराई गई है। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के आदेश पर अब इन स्कूलों के खिलाफ आरसी जारी होगी। एक लाख रुपये को राजकोष में जमा कराया जाएगा। बीएसए योगराज सिंह ने कहा कि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलेगा।