फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मना विश्व विरासत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)
विज्ञापन

नगर के स्कूल और कॉलेजों में बुधवार को विश्व विरासत दिवस धूमधाम से मनाया गया । इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मन मोहक पोस्टर और चित्र बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। बाद में मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित विश्व विरासत दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर और रणपाल ने संयुक्त रूप से किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने छात्र-छात्राओं को खुजराहो स्थित लक्ष्मण मंदिर सहित ताजमहल, लोटस टेंपल आदि की जानकारी दी। बच्चों ने मन मोहक पोस्टर बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम खुशबू, द्वितीय शिवांशी, और तृतीय पूजा रही। विजेताओं को डायरेक्टर ने ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन योगेश राणा ने किया। इसमें सपना, प्राची, पूर्वा, मानसी, प्रवीण राणा, गौरव, सोनिया, संगीता, पूनम, गरिमा, अलका का योगदान रहा।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष प्रोफेसर आरपीएस तोमर, सचिव डॉ. मनीष तोमर और प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने विश्व विरासत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिव डॉ. मनीष तोमर ने बताया कि वर्तमान समय में अनदेखी के चलते विश्व धरोहर धूमिल होती जा रही है। उन्हें देखरेख की जरूरत है। आज की युवा पीढ़ी भी विश्व धरोहर के प्रति जागरूक नहीं है। हमें इसके लिए जागरूक होना होगा, वरना इतिहास से विश्व धरोहर खत्म हो जाएगी। इन्हें बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। उन्होंने बच्चों को लाल किला, ताजमहल, इंडिया गेट, दिल्ली गेट आदि की जानकारी दी। बच्चों ने मनमोहक पोस्टर बनाए। संचालन प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

विजयी भव विद्यापीठ स्कूल में चेयरमैन सतीश मान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों को विश्व विरासत दिवस के बारे मेेें जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले दीपक, द्वितीय स्थान पर आने वाले श्रेयांश और तृतीय स्थान पर रहने वाली साक्षी को सम्मानित किया। किडजी प्ले स्कूल मेें प्रबंधक योगेश गुप्ता, निदेशक ममता शर्मा और मिर्नवा पब्लिक स्कूल आदर्श नांगल में डायरेक्टर पुनीत, प्रधानाचार्य धनेंद्र कुमार, प्रबंधक सत्यपाल और उपप्रधानाचार्य अरुण कुमार ने विश्व विरासत दिवस पर बच्चों को जानकारी दी और विश्व धरोहर को बचाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें