बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को गांधी रोड पर प्रदर्शन किया और बुक स्टोर संचालकों पर एनसीईआरटी की किताबों पर मनमानी कीमतें वसूलने का आरोप लगाया। छात्रों का कहना था कि नगर मेें स्थित बुक स्टोर संचालक कक्षा 9 से 12 तक की किताबों की मनमाने तरीके से कीमत वसूल रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं और अभिभावकों पर आर्थिक प्रभाव पड़ रहा है। कई बार इस संबंध मेें शिक्षा विभाग के अफसरों सहित प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बुक स्टोर संचालकों के यहां छापेमारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान दीपक, सौरभ, संजीव, आकाश, टिंकू, आशीष, प्रवेंद्र, निकेता, आरती, रूबी, सुषमा आदि शामिल रहे।