फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो में बागपत बौर बड़ौत ब्लॉक हाईरिस्क एरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने बागपत और पिलाना ब्लॉक में किया टीम का गठन
विज्ञापन

बागपत। पोलियो उन्मूलन अभियान के लिए रविवार से अभियान चलेगा। बागपत और बड़ौत ब्लॉक को हाईरिस्क एरिया घोषित किया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने तहसील में स्वास्थ्य विभाग और कोर एडरा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के लिए प्रेरित करें।
रविवार को होने वाले पोलियो कार्यक्रम को देखकर एसडीएम विवेक कुमार यादव ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि बागपत के 144 बूथों पर एवं ब्लॉक बागपत के 102 बूथों पर पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरू होगा। एबीएसए, बीडीओ, नगर पालिका बागपत और नगर पंचायत अमीनगर सराय ईओ को सफल संचालन कराने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि ब्लॉक बागपत में 85 टीम घर-घर भ्रमण कर जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके अलावा 26 ट्रांजिस्ट टीम, 16 मोबाइल टीम को लगाया। पिलाना ब्लॉक में 65 टीम घर-घर के लिए और 28 टीम ट्रांजिस्ट और आठ मोबाइल टीमों का गठन किया। ट्रांजिस्ट टीम यात्रा कर रहे बच्चों के लिए एवं मोबाइल टीम ईंट भट्टों पर रहने वाले बच्चों को दवा पिलाएंगी। उन्होंने बताया कि डीएम ऋषिरेंद्र कुमार सीएचसी से बूथ का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोलिया जागरूकता रैली निकाली
अमीनगर सराय (बागपत)। कोर एडरा ने प्राथमिक विद्यालय नंबर एक से पोलिया जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें बच्चों ने लोगों से रविवार को होने वाले पोलियो बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाने की का आह्वान किया गया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली । इसमें निर्मला देवी, राजेश का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें