फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंछाड़ में स्वास्थ्य केंद्र के लिए नहीं मिली जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग को रंछाड़ गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन नहीं मिल रही है। सीएमओ ने सीडीओ चांदनी सिंह से एक एकड़ भूमि मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा है। ताकि गांव में भवन का निर्माण हो सके।
विज्ञापन

बिनौली ब्लॉक के रंछाड़ गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लोग कई साल से मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीएचसी नहीं होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने इसकी पड़ताल कराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मानक, गांव की आबादी जांच कराई। इसके अलावा पांच किमी के दायरे में दूसरा पीएचसी भी नहीं है। जिस पर सभी मानक पूरे मिले। सीएमओ ने सीडीओ को पत्र भेजकर रंछाड़ गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए जमीन दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें