बड़ौत (बागपत)।
आतंकियों के अमरनाथ यात्रियों पर हमले की हिंदू संगठनों और वकीलों ने निंदा कर पाकिस्तान और पाक के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।
बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी कोताना रोड पर एकत्र हुए और अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले की निंदा की। दीपक शर्मा ने कहा आतंकवाद का खात्मा जड़ से होना चाहिए। बाद में उन्होंने पाकिस्तान का पुतला जलाया। इसमें जयकुमार, अभिषेक शर्मा, हरिओम शर्मा, अंकित कुमार, अमर पांचाल, कुलदीप कश्यप, अंकुर शर्मा, उमेश आदि रहे।
तहसील परिसर में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पुतले को लेकर अधिवक्ताओं ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा अमरनाथ यात्रा पर बेकसूर श्रद्धालुओं पर हुऐ हमले की जितनी निंदा की जाए थोड़ी है। बाद में उन्होंने पाक के प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। इसमें अमित वशिष्ठ, देवेंद्र, प्रदीप, मदनलाल, दिनेश शर्मा, हरबीर सिंह, संदीप, सतेंद्र, संजीव, राकेश, विकास आदि रहे। वहीं ब्राह्मण एकता कल्याण समिति जनपद बागपत की बैठक कोताना रोड पर हुई। इसमें अमरनाथ यात्रा पर हमले की निंदा की और हमले में मारे गए यात्रियों को श्रद्धांजलि दी। इसमें समिति के जिलाध्यक्ष विजयपाल शर्मा ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। श्रद्धानंद शर्मा ने 50 यात्रियों को बचाने वाले बस चालक को वीरता का पुरस्कार देने की मांग की। इसमें राधेश्याम शर्मा, रमेश चंद शर्मा, मंगल, सलेख चंद तिवारी, महीपाल शर्मा, संजीव शर्मा, महेश चंद, हरपाल, मनोज शर्मा, नितिन, अरविंद कुमार, प्रमोद आदि रहे।
छपरौली क्षेत्र के टांड़ा गांव में हिंदु और मुस्लिम समाज के लोगों ने एकत्र होकर अमरनाथ यात्रा पर हमले के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फूंका। लोगों का कहना था कि पाकिस्तान दुनिया में अस्थिरता पैदा करना चाहता है। ग्रामीण नवाजिश खान ने कहा कि पाकिस्तान का दुनिया से अलग थलग कर देना चाहिए। शहजाद, सत्तार, हरपाल सिंह, अजय कुमार मौजूद रहे।