बिनौली (बागपत)।
चिरचिटा गांव के जंगल मेें तेंदुए की दस्तक होने ग्रामीणों मेें दहशत फैल गई । इस दौरान तेंदुए ने एक हिरन को भी शिकार बना। सूचना पर बुधवार को वन विभाग के अफसरों की टीम गांव पहुंची और तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा
चिरचिटा गांव निवासी किसान जगराज बुधवार को अपने खेत मेें काम करने गया तो उसे तेंदुए के पंजों के निशान दिखाए दिए। इसे लेकर वह भयभीत हो गया। थोड़ी दूर जाते ही जगराज को मृत हिरन मिला तो किसान को यकीन हो गया क्षेत्र में तेंदुए है। इसे लेकर किसान गांव की तरफ चिल्लाता हुए दौड़ पड़ा। इसको लेकर ग्रामीणों में भी दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह, वन रक्षक सुनील शर्मा व अन्य वन कर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ जंगल में ही छिपा है। जिस तरह हिरन का शिकार किया है, उससे तो पक्का यकीन हो गया है क्षेत्र तेंदुआ है। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा जंगलों में तलाश जारी है। उन्होंने तेंदुए न होने की बात कहीं।