फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादकारियों को मिले न्याय : शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जनपद न्यायाधीश आरके शुक्ला ने जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा बेंच और बार एक गाड़ी के दो पहिये हैं। सभी को मिल कर कार्य करना चाहिए। ताकि वादकारियों को न्याय मिल सके।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन का वर्ष 2017-18 का चुनाव 24 जून को हुआ था। अध्यक्ष पद पर कृष्णपाल सिंह, महामंत्री के पद पर अतुल प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर ओमपाल सिंह तोमर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मुकेश कुमार, संयुक्त मंत्री के पद पर सुधीर कुमार, कोषाध्यक्ष के पद पर संजय शर्मा, प्रशासन मंत्री के पद पर शौकीन, संयुक्त मंत्री सामाजिक के पद पर मनोज कुमार, पुस्तकालय मंत्री के पद पर मोहित, वरिष्ठ सदस्य के पद पर अमित शर्मा, पवन कुमार और प्रमोद, कनिष्ठ सदस्य के पद पर सरिता पंवार, अश्वनी और शौकेंद्र तोमर ने जीत दर्ज की थी। जनपद न्यायाधीश आरके शुक्ला ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा बार और बेंच लगन और मेहनत से कार्य करें। ताकि वादकारियों को सुलभ और सस्ता न्याय मिल सके। इसमें न्यायिक अधिकारी रमेश चंद्रा, समर पाल सिंह बालियान, विपिन कुमार, शक्तिपुत्र तोमर, मुकेश कुमार सिंह, लक्की सिंह, अधिवक्ता जयवीर सिंह तोमर, नरेंद्र पंवार बली, संजय पंवार, राजकुमार त्यागी, इंद्रपाल गुर्जर, अनिल तोमर, संदीप ठाकुर, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें